कहाँ हो तुम ? - अरुण श्री

अरुण श्रीअरुण श्री29 Sept 1983

3 min read · 12.4K reads

अजब दिन है -
न आँसू हैं न मुस्काने, न अपनी ही खबर कोई।
बचा है सिर्फ पत्थर भर तुम्हारा देवता अब तो।
कहाँ हो तुम?

तुम्हारे हाथ पर रखना तुम्हारा ही दिया तोहफा,
तुम्हारे आँसुओं को लाँघकर आगे निकल जाना,
कहाँ आसान था कहना -
कि अब मिलना नही मुमकिन।
तुम्हारा काँपती आवाज में देना दुआ मुझको कि -
“खुश रहना जहाँ रहना”, करकता है कहीं भीतर।

तुम्हें हक था कि मेरा हाथ माथे से लगा लेते,
मुझे हक हो न हो, लेकिन तुम्हारी याद आती है।
कहाँ हो तुम?
अरुण श्री
About the poet

अरुण श्री

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी