मेरा अभीष्ट - अरुण श्रीवास्तव

अरुण श्रीअरुण श्री29 Sept 1983

2 min read · 12.4K reads

मेरे जीवित होने का अर्थ -
- ये नहीं कि मैं जीवन का समर्थन करता हूँ!
- ये भी नहीं कि यात्रा कहा जाय मृत्यु तक के पलायन को!

ध्रुवीकरण को मानक आचार नही माना जा सकता!
मानवीय कृत्य नहीं है परे हो जाना!

मैं तटस्थ होने को परिभाषित करूँगा किसी दिन!
संभव है कि मानवों में बचे रह सके कुछ मानवीय गुण!

मेरा अभीष्ट देवत्व नहीं है!
अरुण श्री
About the poet

अरुण श्री

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like