मुझे पाने की हवस में - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

मुझे पाने की हवस में
बेतरह चीख़ेगा वह
बाहुपाश में ले त्रस्‍त कर देगा
अंत में
गड़ा डालेगा अपने बनैले दाँत
मेरे हृदय प्रकोष्‍ठ में
चूस जाएगा सारा रक्‍त

वहाँ रहना तुम
मेरे साथ
हवा से

जब रक्‍तश्‍लथ, हताश
अपने दाँत निकालेगा वह
उसी राह
निकल आना तुम
मेरे साथ
अपने होने की सुगंध लिए
और समा जाना
गीतों में धुन बनकर...
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like