जीवन अभी चलेगा - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

धूल-धुएं के गुबार...
और भीड़ भरी सडक
के शोर-शराबे के बीच
जब चार हथेलियां
मिलीं
और दो जोड़ी आंखें
चमकीं
तो पेड़ के पीछे से
छुपकर झांकता
चौदहवीं का चांद
अवाक रह गया
और तारों की टिमटिमाती रौशनियां
फुसफुसायीं
कि सारी जद्दोजहद के बीच
जीवन
अभी चलेगा!
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like