चुप हो तुम - अरुणा राय

अरुणा रायअरुणा राय18 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

चुप हो तुम
तो
हवाएं चुप हैं

खामोशी की चील
काटती है
चक्कर
दाएं... बाएं

लगाती हूं आवाज...
 
पर
फर्क नहीं पड़ता

बदहवासी

पैठती जाती है
भीतर...
अरुणा राय
About the poet

अरुणा राय

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like