ताजमहल

अरुण जैमिनीअरुण जैमिनी

1 min read · 12.4K reads

इंटरव्यू देने पहुँचा

हरियाणे का एक युवा बेरोजगार

एक पोस्ट के लिए

आए थे अस्सी उम्मीदवार

किसे रखना है, यह बात तय थी

इसलिए चयनकर्ताओं के सवालों में

न सुर, न ताल और न लय थी

एक चयनकर्ता ने

हरियाणवी छोरे से पूछा—

‘बताओ

ताजमहल कहाँ है?’

हरियाणवी छोरा बोला—

‘जी... रोहतक में’

‘बहुत अच्छा... बहुत अच्छा...

इतना भी नहीं जानता

नौकरी क्या ख़ाक करेगा?’

हरियाणवी छोरा बोला :

‘आगरे में बता दूँ

तो क्या रख लेगा?’

अरुण जैमिनी
About the poet

अरुण जैमिनी

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like