घड़ा - अरुण देव

अरुण देवअरुण देव16 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

घड़ा पानी में भर देता है अपना स्वाद
गर्मियों में खींच कर उसकी तपिश

कुम्हार मिट्टी को चाक पर तराश कर बनाता है उसे
आग तपा कर उसे मज़बूत करती है
जल को वह इस तरह धारण करे कि
उसके महीन रन्ध्रों से होकर आती रहे हवा
जल डोलता रहे
हिलता रहे
और बना रहे मृदु

कुम्भ जल को क़ैद नहीं करता कि दम घुट जाए
जल न तपता है
न पड़ जाता है शव की तरह ठण्डा

करोड़ो वर्ष पूर्व की अपनी स्मृतियों के साथ
जैसे ख़ुद वह एक जीवन हो
उसकी बून्दों से ही बनी हैं कोशिकाएँ

फूट कर तन के कुम्भ का जल भले ही जल में समा जाता हो

टूट कर घड़ा फिर जी उठता है
जल के लिए ।
अरुण देव
About the poet

अरुण देव

View profile & all 90 Poems / Stories

More from अरुण देव

  1. क्या तो समय - अरुण देव

    शिक्षा : जवाहरलाल नेहरू विश्व-विद्यालय(नई दिल्ली) से एम.फिल.,पी.एच.डी. ,विश्व-विद्यालय अनुदान आयोग की फेलोशिप के अंतर्गत मोहन राकेश और आचार्य महावीरप्रसाद द्दिवेदी पर शोध कार्य, क्या तो समय (कविता-संग्रह) 2004 भारतीय ज्ञानपीठ,नई दिल्ली, कुछ आलोचनात्मक लेख, संस्कृति,उपनिवेश और हिंदी आलोचना बहुवचन-८, राष्ट्र की अवधारणा, भारत का अतीत और भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,बहुवचन-11,उपनिवेश और हिंदी का स्वरूप,बहुवचन -२५ ,Mahatma Gandi international Hindi University,Verdha....... हिंदी नवरत्न.

    12.4K reads
  2. दाँत का टूटना - अरुण देव

    जहाँ से टूटा था दाँतजीभ बार बार वहीं जाती सहलाती

    12.4K reads
  3. बाएँ बाजू का टूटना - अरुण देव

    दाएँ हाथ में बायाँ अदृश्य रहता थादायाँ ही जैसे हाथ हो

    12.4K reads
  4. आओ, आत्महत्या करें - अरुण देव

    १)इतिहास में उन्होंने कभी मुझे मारा था

    12.4K reads
  5. ततैया का घर - अरुण देव

    घरों में कहीं किसी जगह वह अपना घर बनाती हैंछत्ते जहाँ उनके अण्डे पलते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like