जीवन शून्य है - अरुण चन्द्र रॉय

अरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय30 Sept 1972

3 min read · 12.4K reads

सैकड़ों बार कहे जाने के बाद भी
हम दुहराते हैं कि
जीवन शून्य है
और आश्वस्त होते हैं
माया मोह के बन्धन से दूर हैं हम

जितनी बार दुहराते हैं शून्य
शून्य का धागा
मनोकामना के धागे की तरह
मज़बूती से लिपट जाता है
हमारे चारो ओर
कुछ आशाओं के संग

शून्य की यह डोर
चलती रहती है हमारे साथ
साँसों की डोर के समानान्तर
और कहती है शून्य नहीं है जीवन
अरुण चन्द्र रॉय
About the poet

अरुण चन्द्र रॉय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like