देश : आपके लिए – हमारे लिए - अरुण चन्द्र रॉय

अरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय30 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

१.
 
आपके लिए
बनी सड़क
आई बिजली
बने पब्लिक स्कूल
नए-नए कालेज
हमारे लिए
हुए हर साल
वादे
 

२.
 
आपके लिए
बने नए शहर
हुए निवेश
आयात हुई प्रौद्योगिकी
हमारे लिए
हुए हर साल
नए-नए वादे
 

३.
 
आपके लिए
सहज हुई नीतियाँ
आसान हुई नीलामियाँ
सरकार बनी गारण्टर
हमारे लिए
हुए हर साल
कुछ और नए वादे
अरुण चन्द्र रॉय
About the poet

अरुण चन्द्र रॉय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like