औसत बारिश - अरुण चन्द्र रॉय

अरुण चन्द्र रॉयअरुण चन्द्र रॉय30 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads

मेरे गाँव में

बारिश नहीं हुई
जब रोपनी हो रही थी
धान की
 
फिर आई
भीषण बाढ़
मेरे गाँव में
और बह गया
रहा-सहा धान
 
तब भी बारिश नहीं हुई
जब फूटना था
बाढ़ से बचे हुए धानों को
 
जैसे तैसे धान फूटे
और कटनी के समय
बादल बरसा ख़ूब
मेरे गाँव में
 
इण्डिया गेट पर तब
नहाए ख़ूब बच्चे
भीगे रूमानी मौसम में ख़ूब जोड़े
अखबारों ने छापे
हरे-भरे, साफ़-सुथरे वृक्षों के चित्र
जब माथे पर हाथ धरे
रो रहे थे मेरे गाँव के किसान
मौसम विभाग ने बुलाकर प्रेस-कांफ्रेंस कहा
इस साल भी हुई औसत बारिश
 
मेरा खलिहान रहा ख़ाली
जिसका ज़िक्र नहीं होगा
किसी रिपोर्ट में  !
अरुण चन्द्र रॉय
About the poet

अरुण चन्द्र रॉय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुर