तूफ़ान से उलझ गए लेकर ख़ुदा का नाम's image
0191

तूफ़ान से उलझ गए लेकर ख़ुदा का नाम

ShareBookmarks

तूफ़ान से उलझ गए लेकर ख़ुदा का नाम
आख़िर नजात पा ही गए नाख़ुदा से हम

पहला सा वह जुनूने-मुहब्बत नहीं रहा
कुछ-कुछ सम्भल गए हैं तुम्हारी दुआ से हम

ख़ूए-वफ़ा मिली दिले-दर्द-आश्ना मिला
क्या रह गया है और जो माँगें ख़ुदा से हम

पाए-तलब भी तेज था मंज़िल भी थी क़रीब
लेकिन नजात पा न सके रहनुमाँ से हम

 

Read More! Learn More!

Sootradhar