संग्रह-प्रवृत्ति को धकियाते हुए

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

1 min read · 12.4K reads

वे लोग कितने सच्चे होते होंगे

जो खोलते हैं

अपने कमरे का ताला

और मय चाबी ताले को

बाहर लटकता छोड़ देते हैं

कोई कभी भी

उन्हें उनके कमरे में बाहर से

बंद कर सकता है—

इससे बेपरवाह वे

अपने सपनों की दुनिया में

उड़ते-फिरते होंगे

एक दिन ऐसा भी होगा कि

ताले और चाबी को

दरवाज़े पर लटकता छोड़

वे दुनिया में सैर करते फिरेंगे

उस कमरे से दूर, बहुत दूर

उनका कमरा

कोई माल-गोदाम नहीं होगा

मगर, उनका अनुभव-कोष

किसी माल-गोदाम से कमतर नहीं होगा

उनके कमरे और दिल की

सादगी वह प्रचुरता

कितनी अच्छी होगी!

अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like