जो बात करते हैं
पहचानकर अपनी सीमाओं को
उतरकर उसके खुरदुरे धरातल पर
सच्ची सादगी से
नैराश्य दिखता है अक्सर हाँ
जिनकी प्रतिक्रियाओं में
जाने क्यों
उन्हीं से बँधती है
कुछ आशा भी
जो बातें करते हैं बड़ी-बड़ी
शेख़ी में, ग़ुस्ताख़ी में
उम्मीद और बदलाव की
अक्सरहाँ उनकी अदाएँ
ठहरती हैं मन-बहलाव की
वे आशा की नहीं
दरअसल
आश्वासन की बात कर रहे होते हैं।








