गगन तले मगन दो लोग

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

1 min read · 12.4K reads

पानी भरे खेत में

धान रोपती स्त्री

इस बात से

अनजान है कि

पूरा-का-पूरा आसमान

उसके पैरों में आ बिछा है

मेड़ पर शॉल ओढ़ा एक अधेड़

सोच रहा है और

दुलार रहा है इस दृश्य को

उसके अरचित खंडकाव्य की

वह कोई नायिका तो नहीं

मेड़ पर गड़ी खंती पर

उसने भार दे रखी है

अपने पूरे शरीर की

धान रोपती स्त्री

तिरछी निगाह डालती है उसपर

खंती

मिट्टी में कुछ और

धँसती चली जाती है

मौसम में वसंत का

भान बलवान हो उठता है।

अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like