दिल्ली - दो - अर्पण कुमार

अर्पण कुमारअर्पण कुमार14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

मैं चाहता हूँ
दिल्ली में
कुछ दिनों के लिए
‘ब्लैक-आउट’ हो जाए

मैं देखना चाहता हूँ
जगमगाते उजालों के बावजूद
अपराध-राजधानी बना
यह शहर
सचमुच के अँधेरे में
क्या गुल खिलाता है !

रोशनी में जो दिखता है
वह हमें अक्सरहाँ
चकाचौंध ही करता है
............
मैं अँधेरे में
भारत की राजधानी का
फक्क पड़ता और
सफेद होता चेहरा
देखना चाहता हूँ ।
अर्पण कुमार
About the poet

अर्पण कुमार

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like