जुगुनी दीदी का भूत - अर्चना लार्क

अर्चना लार्कअर्चना लार्क7 Sept 1988

6 min read · 12.4K reads

मेरे भूतों की कहानी में
डीहा के बाबा
चबूतरे की अइया थीं
जो ख़ूब खातीं और पानी पीतीं
लोग कहते हैं भूखे-प्यासे मरी थीं ।

ख़सम ने दूसरी बहू लाकर
इन्हें चरित्रहीन कह घर से निकाल दिया था
ये अइया उन्हीं औरतों पर आतीं
जो अपने ख़सम से झिड़क दी जाती
ये कहतीं — आओ, देखो, इसका व्यभिचार
और ख़ूब हँसती ।

गाँव में औरतों के संसार से अलग
बच्चियों का विकास हो रहा था
कोई लम्बी, कोई छोटी तो कोई काली, गोरी
इनका अलग ही अन्तर्द्वंद्व बना रहता ।

अम्मा के चिढ़ाते ही एक रोज़
जुगुनी दीदी पर भूत आया
और जाने का नाम ही न लेता
उनका भूत कहता — दुनिया की सबसे सुन्दर लड़की है ये
मैं इससे ब्याह करूँगा ।

जुगुनी दीदी आँखें लाल कर अम्मा को देखतीं और कहतीं —
बात सुन !
है कोई इतना सुन्दर ?
अम्मा डरकर कहती — नहीं .. ई .. ई ...।
    
जुगुनी दीदी ज़ोर से हँसतीं
और फफककर रोतीं
उनके रोने में उन असँख्य औरतों के आँसू शामिल होते
जिन्हें बदसूरत, वाचाल, चरित्रहीन नाम आशिर्वाद की जगह मिले थे
ये हर रोज़ अपने-अपने ईष्ट से मिन्नतें कर हार रही थीं ।

भूत इनका विकल्प था
हर उस परिस्थिति में
जब इनके भीतर चुप्पी का शोर बढ़ता जाता ।
अर्चना लार्क
About the poet

अर्चना लार्क

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायप्रेम'प्रेम-महिमा'प्रेम, प्रेम— ए. के. परंदामनारजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय