एक मिनट का मौन
जब भी कहा जाता है
हर कोई गिन रहा होता है समय
और फिर मौन बदल जाता है शोरगुल में
एक मिनट का मौन गायब हो जाता है
सिर्फ़ एक मिनट में
अपने शव के पास उमड़ी भीड़ को देख
व्यक्ति और मर जाता है
मृत्यु
वाकई पहला
और अंतिम सत्य है
और माफ करें मुझे मरने में
ज़रा समय लग गया।
जब भी कहा जाता है
हर कोई गिन रहा होता है समय
और फिर मौन बदल जाता है शोरगुल में
एक मिनट का मौन गायब हो जाता है
सिर्फ़ एक मिनट में
अपने शव के पास उमड़ी भीड़ को देख
व्यक्ति और मर जाता है
मृत्यु
वाकई पहला
और अंतिम सत्य है
और माफ करें मुझे मरने में
ज़रा समय लग गया।








