जंगल जल रहा है

अर्चना लार्कअर्चना लार्क7 Sept 1988

1 min read · 12.4K reads

मैं बुख़ार में हूँ

और विचारों का ताप बढ़ता ही जा रहा है।

मुझ पर जुर्माना लद गया है

और घाव से भर गए हैं—

ख़ाली हाथ।

किसी ने ललकारा है

एक किलोमीटर पर नौकरी

और उससे आगे ही बैंक।

मुझे कुछ नज़र नहीं आ रहा है।

सतत भ्रमित हूँ मैं,

पछतावे पर पछतावा ढँकती जा रही हूँ।

हारती जा रही हूँ।

अभी-अभी मैंने एक नौकरी हारी है।

एक घर,

एक सफ़र,

देखते-देखते कई रिश्ते हार गई हूँ।

अर्चना लार्क
About the poet

अर्चना लार्क

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी