बेटी का कमरा - अर्चना लार्क

अर्चना लार्कअर्चना लार्क7 Sept 1988

4 min read · 12.4K reads

एक दिन नहीं बचता बेटियों का कमरा
बहू के कमरे में चक्कर लगातीं
सवालिया शिकन को नजरंदाज़ कर
भरसक खिलखिलाती हैं
उनके कमरे उनके नहीं रह जाते

कमरे का कोना देख याद आता है
आँख-मिचौनी का वह खेल
वहीं आलमारी में रखी वह तस्वीर
जिससे माँ ने कभी डराया था

सहेली को लँगड़ी फँसाकर गिरा देने पर
बड़ी देर तक घूरती रही थी वह तस्वीर

बाबा की परछाईं कोने में रह गई है
माँ के बग़ल में सोने की लड़ाई
आज भी कमरे में खनकती है
माँ के पेट पर
ममन्ना लिखना
और फूँक मारना

माँ ने मान ही लिया है
अब किसी कोने में हो जाएगा
उसका गुज़ारा
तो बेटियों का क्या है

ससुराल में
कि हो उनका
कोई कमरा ।
अर्चना लार्क
About the poet

अर्चना लार्क

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like