बच्चा देखता है - अर्चना भैंसारे

अर्चना भैंसारेअर्चना भैंसारे25 Sept 1983

2 min read · 12.4K reads

बच्चा देखता है
सपने में रोटी
टपकने लगती है उसकी लार
पेट की अंतड़ियां टटोलता
निकल जाता है सड़क पर
बच्चा फैलाता है हथेली
ढूंढना है मिटती लाइनें
चमकने लगता उस पर सिक्का
बच्चा देखता है
आश्चर्य से...!
अर्चना भैंसारे
About the poet

अर्चना भैंसारे

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like