शेष है अंतिम आलिंगन - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

प्रेम का बीज
मिट्टी में दबकर मिट्टी हो गया
अंकुरण की उम्मीदों के खत्म होते ही
तुम्हारी रूह के नाम
मैंने लिखा पहला और अंतिम ख़त
ख़त के अवितरित होने पर
ख़त को
तुम्हारी रूह पर चस्पा करना चाहा
कि ऐनवक्त पर मेरी रूह ने
सरेआम यह इल्जाम अपने सर
लेने से कर दिया इंकार
उसी दिन से मैंने अपनी रूह को
कर दिया है मुक्त
मृत्यु के साथ अब शेष है अंतिम आलिंगन
इस भरोसे के साथ कि
अब नहीं मिलेगी मुझे प्रेत-योनि
यदि मिल गयी तो
लड़ पडूंगा ख़ुदा से
पूछूंगा-
जीते हुए जो मैंने भोगा था
भोगते हुए मैंने जो जिया था
वह क्या था फिर।
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like