पुल - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

जब भी मैं कोई
पुल पार करता हूँ
 कुछ पल ठिठक कर
आत्मावलोकन
जितना भी कुछ
रुका होता है मुझमें
एकाएक उफान के साथ
बह जाता है
पुल पार करते हुए
मैं बढ़ जाता हूँ आगे
जब भी कोई
पुल पार करता हूँ
बस उसी समय
बहता है कुछ मुझमें।
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like