अँधियारे की गाँठें : मन पर

आरती प्रभूआरती प्रभू8 Mar 1930 – 26 Apr 1976

1 min read · 12.4K reads

घने बादलों में

कब से चढ़ रही है

हिमानी किनार।

गहरे अंधकार में

कब से टीस रही है

बहरी चाँदनी।

कब से भूत लगा जैसा

नभ का यह मौन दिगंबर।

औऱ घूमता है बाँसों में

आर्त दुखी यह पवन कबूतर।

कब से जुड़ती हैं मन पर

अँधियारे की पक्की गाँठें,

कब से मन को साल रही हैं

शब्द-हीन वे भूली बातें।

आरती प्रभू
About the poet

आरती प्रभू

मराठी के समादृत कवि-गीतकार और नाटककार। संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार और साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : चिंतामणि त्र्यम्बक खानोलकर जन्म : 08/03/1930 | सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र निधन : 26/04/1976 | मुंबई, महाराष्ट्र

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी