तुम्हारा मन है
अभी
चूना है
जुही की एक कली-सा,
अभी तुम्हारे मन को
रिसना है
मधु के एक वंश से,
अभी तुम्हारे मन का
आकलन करना है
चंद्रमा की एक कला से
अभी तुम्हारा मन
झुरझुरा जाना है
दूसरे एक मन से,
अभी तुम्हारा मन
एक उद्गार के उद्रेक से
प्रश्नांकित
तुम्हारा मन है
तुम्हारा ही अभी
सिर्फ़ तुम्हारे
एक ‘मैं-पन’ से।








