चाँद झुका सिर पर
गाँव नियराया हाँक पर
सो रहा होगा
तुम्हारी गोदी में लाल
सीधी सरल नहीं राह
आगे नदी का घुमाव,
पाँच वर्तिकाओं में से
जलती होगी एक अब तक
वृक्षों-वृक्षों में हवा
हिलती है ज़रा-ज़रा
झरते ही पात एक
आ जाना द्वार पर।
चाँद झुका सिर पर
गाँव नियराया हाँक पर
सो रहा होगा
तुम्हारी गोदी में लाल
सीधी सरल नहीं राह
आगे नदी का घुमाव,
पाँच वर्तिकाओं में से
जलती होगी एक अब तक
वृक्षों-वृक्षों में हवा
हिलती है ज़रा-ज़रा
झरते ही पात एक
आ जाना द्वार पर।

मराठी के समादृत कवि-गीतकार और नाटककार। संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार और साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : चिंतामणि त्र्यम्बक खानोलकर जन्म : 08/03/1930 | सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र निधन : 26/04/1976 | मुंबई, महाराष्ट्र
View profile & all 4 Poems / Stories