कुछ कहा शायद - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

2 min read · 12.4K reads

कदम बढ़ाए थे मैंने
डर-डरकर

मेरे शब्दों में
शंकाओं की थरथराहट को
पकड़ा तुमने

मेरी पूरी हथेली अपनी हथेलियों में लेकर
कुछ कहा शायद
मैंने सिर्फ़ बुदबुदाहट सुनी

और बस यन्त्रवत
कन्धों पर सिर धर दिया तुम्हारे
अब मुझे डर नहीं लग रहा
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like