काँटोंवाली बाड़ - आरती मिश्रा

आरती मिश्राआरती मिश्रा

5 min read · 12.4K reads

1.

ठहरो, वहीं रुको
पास मत आओ
कि असंख्य काँटे उगे हैं मेरी हथेलियों में
तुम भी लहूलुहान हो जाओगे
कब तक मरहम-पट्टी कर करके क़दम बढ़ाओगे
तुम तोहमतें लगाओ
उससे पहले आगाह किए जाती हूँ

2.

मैं जानती हूँ
पूछे बिना नहीं रहोगे
मेरे रहस्यों को खोजने
झाँकोगे इधर-उधर
मेरी हथेलियों में भरे काँटे बीनने की
कोशिश
ज़रूर करना चाहोगे

3.

जानबूझकर उगाए हैं मैंने
ये नुकीले काँटे, अपने चारों ओर
आख़िर जंगली जानवरों से बचाता ही है
किसान अपने खेत

4.

वैसे तो चुभते हैं मुझे भी
रिसता है लहू
ये नुकीले शुष्क काँटे
भेद करना नहीं जानते अपने पराए में
बस चुभ जाते हैं
गोरी-काली मोटी-मुलायम
कैसी भी त्वचा में
किसी भी मन में

5.

औरों से थोड़ा भिन्न हो तुम
झाड़-पोंछकर मेरे शब्दों की चुभन
यूँ लौट-लौटकर पूछते हो...
क्या काँटों के बीच फूल खिलने की
रूमानियत में
यक़ीन करते हो?
आरती मिश्रा
About the poet

आरती मिश्रा

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य