प्रेम के परिणाम से आतंकित

आरती अबोधआरती अबोध

1 min read · 12.4K reads

मेरे प्रेम में तपती तपस्विनी ने

एक रोज़ मुझे शाप दिया था

जिस तरह नहीं हूँ क़ुबूल मैं तुमको

अस्वीकार कर दिया जाएगा

तुम्हारा भी निवेदन कभी।

उसके इस कथन के कारण

एक जोगी से प्रेम करके

मैं तपस्विनी-सा तपा।

आरती अबोध
About the poet

आरती अबोध

नई पीढ़ी की सुपरिचित कवयित्री।

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like