एक विचार - आरसी चौहान

आरसी चौहानआरसी चौहान

3 min read · 12.4K reads

कवि हरीश चन्द्र पाण्डे की कविताएँ पढ़ते हुए

एक विचार
जिसको फेंका गया था
टिटिराकर बड़े शिद्दत से निर्जन में
उगा है पहाड़ की तरह

जिसके झरने में अमृत की तरह
झरती हैं कविताएँ
शब्द चिड़ियों की तरह
करते हैं कलरव
हिरनों की तरह भरते हैं कुलाँचे
भँवरों की तरह गुनगुनाते हैं

इनका गुनगुनाना
कब कविता में ढल गया और
आदमी कब विचार में
बदल गया
यह विचार आज
सूरज-सा दमक रहा है।
आरसी चौहान
About the poet

आरसी चौहान

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like