हेलो
जन्मदिन की बधाई हो आस्था
क्या हुआ रो क्यों रही
भाई गाँव गया है
अकेला है
शायद ठीक से साँस नहीं ले पा रहा
हालाँकि बुख़ार खाँसी सर्दी कुछ भी नहीं है
बस उसे लग रहा कि...
ठीक हो जाएगा परेशान मत हो
आज मुझे भी ऐसा लग रहा था
खाना खा लो
पापा उसे लाने गए हैं
ओह सब ठीक हो मैं बहुत डरी हुई हूँ
कुछ नहीं होगा भरोसा रखो
खाना खा लो कल फ़ोन करूँगा
हेलो
कैसी हो
आप मुझे जन्मदिन की बधाई अब दे सकते हैं
रिपोर्ट नेगेटिव है
वह घर आ रहा है
मैं माँ के पास आ गई हूँ
आपने सही कहा था
हाँ कल से कुछ खाया नहीं है
अब खा कर बात करती हूँ
हम्म








