एक दिन

अरमान आनंदअरमान आनंद

1 min read · 12.4K reads

एक दिन सबको जाना ही होता है

और आप नितांत अकेले पड़ जाते हैं

फिर क्या करते हैं

क्या करते हैं जब कोई बातें करने वाला

और बेमतलब का लड़ने वाला न हो

आप बहुत कुछ सुनना चाहते हों

और कोई कहने वाला न हो

मैं अंतरात्मा के कुएँ में झाँकता हूँ

अपनी परछाइयों पर कंकड़ मारता हूँ

और अपने ही चेहरे को ध्यान से देखता हूँ

जो पानी की तरंगों पर उतराती हैं

फैलती-सिकुड़ती हैं

और धरती की छाती पर

रोपाता हूँ एक पौधा

फूलों के खिलने का इंतज़ार करता हूँ

बच्चों से दोस्ती करता हूँ

उनके बड़े होने का वक़्त है

वे इतनी भी जल्दी छोड़कर नहीं जाते

मुझे इंतज़ार पसंद है

मैंने तुम्हारे इंतज़ार में भी लंबी उम्र काटी है।

अरमान आनंद
About the poet

अरमान आनंद

नई पीढ़ी के सुपरिचित कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like