आस्था - अपर्णा भटनागर

अपर्णा भटनागरअपर्णा भटनागर6 Sept 1964

7 min read · 12.4K reads

आस्था के अंधे दरवाजों में
पिस गई थी मेरी देह, खून से लथपथ मेरी आत्मा पर गहरी-गहरी चोटों के निशान थे
त्रिशंकु की तरह मेरा विवेक निर्णय के उस आकाश में लटका था
जहाँ मैंने हत्याओं को निर्दोष साबित किया
आस्था को आदमखोर भीड़ हो जाने दिया
उसके नुकीले पंजे किसी इतिहास की गुफा से बाहर आये
बाघ की तरह चमकती उसकी आँखें
भूख -प्यास से लपलपाती जीभ
वह अपने ही गहरे ज़ख्म चाट रहा था ..
शायद कोई उम्मीद थी सब ठीक हो जाने की किसी अल्लसुबह ..
वह गुर्रा नहीं रहा था . इस बार उसकी दहाड़ में अजीब सी आवाज़ थी, व्यथित करती ..
वह रोते-रोते कभी अली का नाम लेता
कभी राम का
उसकी सुबकियाँ आने वाली क्रांति का ऐलान नहीं थीं
न ही किसी परिवर्तन का संकेत करती.
ये नफरत की सूखी घास थी
जिसे अकसर हलकी सी हवा का झोंका बदल देता था आग में
झुलसे हुए चेहरों में काँपता रहता था शहर आने वाले कई बरसों तक।
मेरा पूरा शहर एक सन्नाटा था जो अब भी सोया पड़ा था नींद में
वह मेरे भीतर उतर गया था
और मैं उसे जगाना चाहती थी, सुनाना चाहती थी
उसकी उँगली पकड़कर दिखाना चाहती थी
कि आस्थाओं की क्रूर लपट में
जल गया बाघ, जल गईं फाख्ताएँ
यदि नहीं जला तो साँप बनता वह हरा भरा पेड़
जिसकी ज़हरीली फुँफकार मुझे जब-तब सुनाई देती है
और चीं-चीं करती उड़ रही हैं इस देश की तमाम आस्थाएँ।
अपर्णा भटनागर
About the poet

अपर्णा भटनागर

View profile & all 40 Poems / Stories

More from अपर्णा भटनागर

  1. मेरे क्षण - अपर्णा भटनागर

    गोधूली बीत गई थीनौसढ़ के पुल से नीचे बहती

    12.4K reads
  2. मिनौती - अपर्णा भटनागर

    हर नारी मिनौती है.. यहाँ दृश्य अरुणाचल का है, इसलिए बाँस, धान, सूरज, सीतापुष्प, पहाड़ के बिम्ब भी उसी प्रदेश के हैं। बरई, न्यिओगा वहाँ के लोक जीवन से जुड़े गीत हैं- जैसे हम बन्ना-बन्नी, आला, बिरहा से जुड़े हैं... इस संगीत को बाँसों से जोड़ा है.. जैसे बाँस के खोखल से निसृत होकर ये मिनौती की आत्मा में पैठ गए हैं... नारी के मन और आत्म को समझाते हुए पुरुष से अंतिम प्रश्न पर कविता समाप्त होती है...मेरे बाँस

    12.4K reads
  3. सब भर जाएगा ! - अपर्णा भटनागर

    रॉबिन तुम एकदम रॉबिन चिड़िया जैसे होछल्लेदार बाल, अकसर लाल रहने वाली दो गोल बड़ी आँखें

    12.4K reads
  4. गौतम की प्रतीक्षा ? - अपर्णा भटनागर

    कुछ तितलियाँफूलों की तलहटी में तैरती

    12.4K reads
  5. बाहर बहुत बर्फ़ है - अपर्णा भटनागर

    तुम्हारे देश के उम्र की हैअपने चेहरे की सलवटों को तह कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like