आदत - अपर्णा अनेकवर्णा

अपर्णा अनेकवर्णाअपर्णा अनेकवर्णा9 Sept 1971

2 min read · 12.4K reads

सान्द्रता बढ़ती जाती है
हर उच्छ्वास से..

फाँकती हूँ मुट्ठी भर-भर
असहाय हो चुका दुःख

घोंटती हूँ.. कड़वी गोली-सी..
बिना पानी अटकी है हलक में...

घुल रही है कड़वाहट..
फैल रही है..

कड़वाहट जीना..
अब आदत बनती जा रही है..
अपर्णा अनेकवर्णा
About the poet

अपर्णा अनेकवर्णा

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like