मिलो जब लोगों से एक ही चटाई पर
बैठकर बीड़ी मत पीना, अब,
उठा लें वे बच्चे को गोद में
तो धो देना उसे डेटॉल के पानी से
नहलाने के बहाने—
भले ही, उसे ख़ुद भी
न हों नहलाते अपने नहाने के बाद,
भले ही वह नहाया न हो
बहुत दिनों से।
इसके बाद कविता की भाषा पर
होगी बातचीत।
पत्रिका में छपी हुई रचना पर
इसके बाद, हावड़ा स्टेशन पर
किस तरह गूँगी लड़की से हुआ
बलात्कार—इस पर,
सोचकर सिहर तुम जाओगे
थोड़ी देर मौन रह,
बढ़ा देना कैडबरीज़!








