भ्रमणगाड़ी-4

अनुराधा महापात्रअनुराधा महापात्र

1 min read · 12.4K reads

ट्रेन के आग के दृश्य से बार-बार चढ़ता है नशा

बच्चों की फ़िल्म में बचपन का ख़ून होता है आज

आगंतुक के मुँह पर धड़ से दरवाज़ा बंद करना

घर न पाकर और बढ़ते हुए किराए को जानकर

उनके मच्छरों के रक्त का स्वाद समझना ही पड़ता है—

वे अब इतना क्रिएटिव नहीं रहे — सोचकर

उनके साथ और साथ-साथ चलना भी नहीं चाहते तुम

और तुम्हें कराना भी पड़ता है भद्रता-बोध

तुम्हें भी गुपचुप हिसाब करना पड़ता है—सिक्यूरिटी का

किरासिन को बदलकर गैस चूल्हे का

बैंक सेविंग देखकर अपनी हर माह

छोटा परिवार लिए अपनी तरह रहने का,

बनगाँ लोकल की भाषा—इक्कीसवीं सदी की बाङ्ला नहीं है।

जलकुंभी के बीच अतर्कित तैर उठते

कटे हुए मुंड की भाँति चाहना भी अब तुम्हारी नहीं रही—

अब हर सुबह पति के चुंबन से अचानक

ऑटो पर कूदकर चढ़ना

यूनिवर्सिटी में—नए साल का

साहित्य का क्लास है।

अनुराधा महापात्र
About the poet

अनुराधा महापात्र

बांग्ला की सुपरिचित कवयित्री और निबंधकार। पर्यावरण, विस्थापित-पुनर्वास और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय।

View profile & all 7 Poems / Stories