भ्रमणगाड़ी-3

अनुराधा महापात्रअनुराधा महापात्र

1 min read · 12.4K reads

दरवाज़ा खोलकर आध घंटा — नंदन और रवींद्र सदन में

बैले और विदेशी फ़िल्म,

राजनीति—

तुम्हारे प्रेमी और स्वामी का एक पुराना बैकग्राउंड भी रहा होगा,

फिर चाय पीकर विदाई दोगे

एक दिन फ़्लैट पर

झोपड़ी मार देगी

कीचड़ सना अपना पंजा

हम लोगों का कहीं ठिया नहीं, पार्टी से आकर कहता नक्सल—अँधेरे में

फिस-फिसा उठता यह स्वर—

प्रवाहमान प्यार से बँधा रहता दिन—

तुम लोगों की नींद

कभी चुंबन

कभी लौंग इलाइची

कभी साथी की हँसी

रास्ते-रास्ते घूमना, पर उसकी प्यास न बुझना

गर्दन पर वृश्चिक का डंक

गर्दन के भीतर से माथे के भीतर तक एक अनिश्चित

माथे की यंत्रणा में

केवल अकेला

छोटे-छोटे पंजे, जली हुई घास पर, अँधेरे में...

अनुराधा महापात्र
About the poet

अनुराधा महापात्र

बांग्ला की सुपरिचित कवयित्री और निबंधकार। पर्यावरण, विस्थापित-पुनर्वास और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय।

View profile & all 7 Poems / Stories