सोचना

अनुराधा अनन्याअनुराधा अनन्या

1 min read · 12.4K reads

क्या होगा

क्या हो सकता था

क्या बचेगा

क्या नहीं बचा

कितना सिर खपाऊँ

और उबाऊ है यह सोचना

एक बूढ़ी हो चुकी ढीठ माशूक़ा बंद कमरे में सोचेगी अपने माशूक़ के बारे में

जो किसी दूसरी जगह पर ज़िंदा रहने के नियमों का निबाह करता हुआ पाया जाएगा

ठहरकर देखेगा एक अलग नक्षत्र एक अलग जगह से और ठंडी साँस लेगा

ये ख़याल बहुत उम्दा है

कि लोग सारे हिसाब-किताब से ख़ुद को बचाकर भी सोच लेते हैं—

अपनी प्यारी चीज़ों के बारे में

और धड़कते हुए दिल अभी भी यक़ीन करते हैं

कि ये दुनिया सुंदर है।

अनुराधा अनन्या
About the poet

अनुराधा अनन्या

नई पीढ़ी की कवयित्री और अनुवादक। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अनुराधा अनन्या जन्म : जिंद, हरियाणा

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like