नदी का धैर्य

अनुपम सिंहअनुपम सिंह1 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

एक दिन उनका धैर्य छूट जाएगा

और ऐसा जल्दी ही होगा

करवट बदलती नदियाँ

धीरे-धीरे ढीली कर रही हैं कड़ियाँ

एक दिन वे तोड़ देंगी हथकड़ियाँ

और ऐसा जल्दी ही होगा

उनकी पीठ पर

जितनी सुइयाँ चुभोई हैं हमने

जितना झूठ उगला है

उनकी कोख में

जितनी क़समें खाई हैं

उनकी आँखों को जितना रेत किया है

एक दिन वे हमारी वहशी इच्छाएँ

चकनाचूर कर देंगीं

और ऐसा जल्दी ही होगा

एक सुबह वे भरेंगी

बदले की भावना से

सारा मैल

सारी यातना

सारा झूठ

हमारा दिया सब कुछ

उलीच देंगी हमारे मुँह पर

और ऐसा जल्दी ही होगा

हम जो हर रोज़ कुचल रहे हैं

उनके नदी होने की संभावना को

एक दिन गाढ़े गोबर से

वे लीप जाएँगी हमारा आँगन

खाने को छोड़ देंगी लीझी

और ऐसा जल्दी ही होगा

जब हमारी हरकतों से

भर जाएगा नदी का पेट

हमारी क़समें भँवर प्रदेश में

तिरछी गड़ करकेंगी रात-दिन

और आत्मा का सारा अमृत

धीरे-धीरे रिस जाएगा

जब एक दिन छूट जाएगा

आख़िरी औरत के टोंके से उसका धैर्य

उसके कोंछे से फिसल इच्छाएँ

फैलेंगी धरती पर

फिर से उफनेगी सदानीरा

उसकी वेगवती धाराएँ

बहा ले जाएँगी सब कुछ

उस दिन वे हमें बताएँगी

नदी होने का अर्थ

और तुम देखना!

ऐसा जल्दी ही होगा...

अनुपम सिंह
About the poet

अनुपम सिंह

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखाकभी ख़ुशी से ख़ुशी की तरफ़ नहीं देखातुम्हारे बा'द किसी की तरफ़ नहीं देखा— मुनव्वर रानाक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीअफ़वाहहर बस्ती में अफ़वाहों के तालाब के लिए छोटे बड़े गड्ढे होते हैं।पहले बादलों के फाहे की तरह ऊपर से गुजरती है अफ़वाह,— फ़रीद ख़ाँसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँ