शिकायत परिंदों से... - अनुलता राज नायर

अनुलता राज नायरअनुलता राज नायर20 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

मेरे हाथ से छिटक कर
प्रेम बिखर गया है
सारे आकाश में...
देखो सिंदूरी हो गयी है शाम
तेरी यादों ने फिर दस्तक दी है
हर शाम का सिलसिला है ये अब तो...
कमल ने समेट लिया
पागल भौरे को अपने आगोश में
आँगन में फूलता नीबू
अपने फूलों की महक से पागल किये दे रहा है
उफ़! बिलकुल तुम्हारे कोलोन जैसी खुशबू...
पंछी शोर मचाते लौट रहे हैं
अपने घोसलों की ओर.
उनका हर शाम यूँ चहचहाते हुए लौटना
मुझे उदास कर देता है.
देखो बुरा न मानना....
मुझे शिकायत तुमसे नहीं
इन परिंदों से है...
ये हर शाम
अनजाने ही सही
तुम्हारे न लौट आने के ज़ख्म को हरा कर देते हैं..
अनुलता राज नायर
About the poet

अनुलता राज नायर

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like