ग्लोब

अनुज लुगुनअनुज लुगुन10 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

मेरे हाथ में क़लम थी

और सामने विश्व का मानचित्र

मैं उसमें महान दार्शनिकों

और लेखकों की पंक्तियाँ ढूँढ़ने लगा

जिन्हें मैं गा सकूँ

लेकिन मुझे दिखाई दी

क्रूर शासकों द्वारा खींची गई लकीरें

उस पार के इंसानी ख़ून से

इस पार की लकीर

और इस पार के इंसानी ख़ून से

उस पार की लकीर

मानचित्र की तमाम टेढ़ी-मेढ़ी

रेखाओं को मिलाकर भी

मैं ढूँढ़ नहीं पाया

एक आदमी का चेहरा उभारने वाली रेखा

मेरी गर्दन ग्लोब की तरह ही झुक गई

और मैं रोने लगा

तमाम सुनाए-बताए

तर्कों को दरकिनार करते हुए

आज मैंने जाना

ग्लोब की गर्दन झुकी हुई क्यों है।

अनुज लुगुन
About the poet

अनुज लुगुन

View profile & all 93 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींये हिज्र का रस्ता है ढलानें नहीं होतींसहरा में चराग़ों की दुकानें नहीं होतीं— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे