वो तपोवन हो के राजा का महल - अंसार कम्बरी

Ansar Kambriअंसार कम्बरी

3 min read · 12.4K reads

वो तपोवन हो के राजा का महल,
प्यास की सीमा कोई होती नहीं,

हो गये लाचार विश्वामित्र भी,
मेनका मधुमास लेकर आ गयी।

तृप्ति तो केवल क्षणिक आभास है,
और फिर संत्रास ही संत्रास है,

शब्द-बेधी बाण, दशरथ की व्यथा,
कैकेयी के मोह का इतिहास है,

इक ज़रा सी भूल यूँ शापित हुई,
राम का वनवास लेकर आ गयी।

प्यास कोई चीज़ मामूली नहीं,
प्राण ले लेती है पर सूली नहीं,

यातनायें जो मिली हैं प्यास से,
आज तक दुनिया उसे भूली नहीं,

फिर लबों पर कर्बला की दास्ताँ,
प्यास का इतिहास लेकर आ गयी।
Ansar Kambri
About the poet

Ansar Kambri अंसार कम्बरी

कवि अंसार कम्बरी उस शहर से आते हैं जिसका एटीट्यूड पूरे हिंदुस्तान में वर्ल्ड फेमस है। खुद शहर अपने नाम को कानहैपुर पुकारता है। दुनिया कानपुर के नाम से जानती है। उसी कानपुर की ग्वाल टोली के बाशिंदे अंसार अम्बरी की पैदाइश की वर्षगांठ है। Poet Ansar Kambri comes…

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like