ग़लत पते की चिट्ठियाँ

अंकुश कुमारअंकुश कुमार8 Jul 1994

1 min read · 12.4K reads

वे हर रोज़ आती रहीं

मैं पढ़ता और मुस्कुराता

मेरे उन्हें खोलने और पढ़ने के बीच

बस कुछ सेकंड का फ़ासला होता

जबकि वे लिखी गई थीं

वर्षों की यातनाओं के बाद

मैं उत्तर में हमेशा यही कहता

यहाँ सब ठीक है

तुम भी ध्यान रखना

मैं चाहकर भी कभी नहीं लिख सका

कि तुम जिसे लिखती हो चिट्ठियाँ

वह मैं नहीं हूँ

अंकुश कुमार
About the poet

अंकुश कुमार

नई पीढ़ी के कवि-गद्यकार। 'हिंदीनामा' के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : अंकुश कुमार जन्म : 08/07/1994 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के छोटे से गाँव परतापुर से संबंध रखने वाले अंकुश कुमार साहित्य के प्रचार-प्रसार में बेहद सक्रिय संस्था 'हिंद…

View profile & all 20 Poems / Stories