भूमिकाएँ तय की गईं सबके लिए
पुरुषों के लिए भूमिकाओं के चयन के लिए
चुने गए बेटा, बाप, पति, भाई जैसे शब्द
रोते समय उनके चेहरे की मर्दानगी को
ढकने की कोशिश की गई
और कहा गया कि क्या रोते हो औरतों की तरह
उनके हिस्से में जो स्त्रियाँ आईं
उनके लिए वे प्रेमी रहे
और बहुतायत में पति
टिफ़िन लेकर दफ़्तर जाते समय वे होते हैं कर्मचारी
और शाम को लौटते हैं वे पिताओं की भूमिका में








