दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत रचना

अंजुम शर्माअंजुम शर्मा28 Aug 1989

1 min read · 12.4K reads

 

ढाई बरस की भानजी आद्या के लिए

मैं नहीं जानता इस साल किसके सिर सजा
दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत स्त्री होने का ताज
मैं नहीं जानता किसकी अपूर्व मुस्कान पर
मोहित है देश का सोशल मीडिया
मैं नहीं जानता किसकी आवाज़, अभिनय, खेल को
वोट देकर विजयी बनाया है जनता ने
मैं नहीं जानता किसके पाँव किसके पीछे,
किसके आगे दौड़ रहे हैं देश में

मैं जानता हूँ केवल इतना
कि दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत रचना रची गई है मेरे घर
दुनिया की सबसे मीठी आवाज़ पुकारती है मामा, मम्मी, पापा, नानी
दुनिया की सबसे सम्मोहक हँसी झाड़ देती है सारी चिंताएँ
दुनिया के सबसे सुंदर पाँव दौड़ते हैं छज्जे की ओर
दुनिया का सबसे सुंदर खेल खेला जाता है कबूतरों के साथ
दुनिया की सबसे सुंदर कहानियाँ लिखती है आद्या रोज़।

अंजुम शर्मा
About the poet

अंजुम शर्मा

नई पीढ़ी के कवि। पत्रकारिता से भी संबद्ध। मूल नाम : अंजुम शर्मा जन्म : 28/08/1989 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like