ख़ाक छानी न किसी दश्त में वहशत की है - अंजुम सलीमी

Anjum Saleemiअंजुम सलीमी10 Oct 1963

3 min read · 12.4K reads

ख़ाक छानी न किसी दश्त में वहशत की है
मैं ने इक शख़्स से उज्रत पे मोहब्बत की है

ख़ुद को धुत्कार दिया मैं ने तो इस दुनिया ने
मेरी औक़ात से बढ़ कर मेरी इज़्ज़त की है

जी में आता है मेरी मुझ से मुलाक़ात न हो
बात मिलने की नहीं बात तबीअत की है

अब भी थोड़ी सी मेरे दिल में पड़ी है शायद
ज़र्द सी धूप जो दीवार से रुख़्सत की है

आज जी भर के तुझे देखा तो महसूस हुआ
आँख ने सूरा-ए-यूसुफ़ की तिलावत की है

हाल पूछा है मेरा पोंछे हैं आँसू मेरे
शुक्रिया तुम ने मेरे दर्द में शिरकत की है
Anjum Saleemi
About the poet

Anjum Saleemi अंजुम सलीमी

नाम: अंजुम सलीमी अंग्रेज़ी नाम: Anjum Saleemi जन्म की तारीख: 1963 जन्म स्थान: Faislabad

View profile & all 15 Poems / Stories

More from Anjum Saleemi

  1. आईना साफ़ था धुँधला हुआ रहता था मैं - अंजुम सलीमी

    आईना साफ़ था धुँधला हुआ रहता था मैंअपनी सोहबत में भी घबराया हुआ रहता था मैं

    12.4K reads
  2. अच्छे मौसम में तग ओ ताज़ भी कर लेता हूँ - अंजुम सलीमी

    अच्छे मौसम में तग ओ ताज़ भी कर लेता हूँपर निकल आते हैं परवाज़ भी कर लेता हूँ

    12.4K reads
  3. बुझने दे सब दिए मुझे तनहाई चाहिए - अंजुम सलीमी

    बुझने दे सब दिए मुझे तनहाई चाहिएकुछ देर के लिए मुझे तनहाई चाहिए

    12.4K reads
  4. चला हवस के जहानों की सैर करता हुआ - अंजुम सलीमी

    चला हवस के जहानों की सैर करता हुआमैं ख़ाली हाथ ख़ज़ानों की सैर करता हुआ

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-विरासत पा लेने से नाम नहीं चल सकता - अंजुम सलीमी

    दर्द-ए-विरासत पा लेने से नाम नहीं चल सकताइश्क़ में बाबा एक जनम से काम नहीं चल सकता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी