आईना साफ़ था धुँधला हुआ रहता था मैं - अंजुम सलीमी

Anjum Saleemiअंजुम सलीमी10 Oct 1963

3 min read · 12.4K reads

आईना साफ़ था धुँधला हुआ रहता था मैं
अपनी सोहबत में भी घबराया हुआ रहता था मैं

अपना चेहरा मुझे कतबे की तरह लगता था
अपने ही जिस्म में दफ़नाया हुआ रहता था मैं

जिस मोहब्बत की ज़रूरत थी मेरे लोगों को
उस मोहब्बत से भी बाज़ आया हुआ रहता था मैं

तू नहीं आता था जिस रोज़ टहलने के लिए
शाख़ के हाथ पे कुम्लाया हुआ रहता था मैं

दूसरे लोग बताते थे के मैं कैसा हूँ
अपने बारे ही में बहकाया हुआ रहता था मैं
Anjum Saleemi
About the poet

Anjum Saleemi अंजुम सलीमी

नाम: अंजुम सलीमी अंग्रेज़ी नाम: Anjum Saleemi जन्म की तारीख: 1963 जन्म स्थान: Faislabad

View profile & all 15 Poems / Stories

More from Anjum Saleemi

  1. अच्छे मौसम में तग ओ ताज़ भी कर लेता हूँ - अंजुम सलीमी

    अच्छे मौसम में तग ओ ताज़ भी कर लेता हूँपर निकल आते हैं परवाज़ भी कर लेता हूँ

    12.4K reads
  2. बुझने दे सब दिए मुझे तनहाई चाहिए - अंजुम सलीमी

    बुझने दे सब दिए मुझे तनहाई चाहिएकुछ देर के लिए मुझे तनहाई चाहिए

    12.4K reads
  3. चला हवस के जहानों की सैर करता हुआ - अंजुम सलीमी

    चला हवस के जहानों की सैर करता हुआमैं ख़ाली हाथ ख़ज़ानों की सैर करता हुआ

    12.4K reads
  4. दर्द-ए-विरासत पा लेने से नाम नहीं चल सकता - अंजुम सलीमी

    दर्द-ए-विरासत पा लेने से नाम नहीं चल सकताइश्क़ में बाबा एक जनम से काम नहीं चल सकता

    12.4K reads
  5. दीवार पे रक्खा तो सितारे से उठाया - अंजुम सलीमी

    दीवार पे रक्खा तो सितारे से उठायादिल बुझने लगा था सो नज़ारे से उठाया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायदादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली