चला हवस के जहानों की सैर करता हुआ - अंजुम सलीमी

Anjum Saleemiअंजुम सलीमी10 Oct 1963

3 min read · 12.4K reads

चला हवस के जहानों की सैर करता हुआ
मैं ख़ाली हाथ ख़ज़ानों की सैर करता हुआ

पुकारता है कोई डूबता हुआ साया
लरज़ते आईना-ख़ानों की सैर करता हुआ

बहुत उदास लगा आज ज़र्द-रू महताब
गली के बंद मकानों की सैर करता हुआ

मैं ख़ुद को अपनी हथेली पे ले के फिरता रहा
ख़तर के सुर्ख़ निशानों की सैर करता हुआ

कलाम कैसा चका-चौंद हो गया मैं तो
क़दीम लहजों ज़बानों की सैर करता हुआ

ज़्यादा दूर नहीं हूँ तेरे ज़माने से
मैं आ मिलूँगा ज़मानों की सैर करता हुआ
Anjum Saleemi
About the poet

Anjum Saleemi अंजुम सलीमी

नाम: अंजुम सलीमी अंग्रेज़ी नाम: Anjum Saleemi जन्म की तारीख: 1963 जन्म स्थान: Faislabad

View profile & all 15 Poems / Stories

More from Anjum Saleemi

  1. आईना साफ़ था धुँधला हुआ रहता था मैं - अंजुम सलीमी

    आईना साफ़ था धुँधला हुआ रहता था मैंअपनी सोहबत में भी घबराया हुआ रहता था मैं

    12.4K reads
  2. अच्छे मौसम में तग ओ ताज़ भी कर लेता हूँ - अंजुम सलीमी

    अच्छे मौसम में तग ओ ताज़ भी कर लेता हूँपर निकल आते हैं परवाज़ भी कर लेता हूँ

    12.4K reads
  3. बुझने दे सब दिए मुझे तनहाई चाहिए - अंजुम सलीमी

    बुझने दे सब दिए मुझे तनहाई चाहिएकुछ देर के लिए मुझे तनहाई चाहिए

    12.4K reads
  4. दर्द-ए-विरासत पा लेने से नाम नहीं चल सकता - अंजुम सलीमी

    दर्द-ए-विरासत पा लेने से नाम नहीं चल सकताइश्क़ में बाबा एक जनम से काम नहीं चल सकता

    12.4K reads
  5. दीवार पे रक्खा तो सितारे से उठाया - अंजुम सलीमी

    दीवार पे रक्खा तो सितारे से उठायादिल बुझने लगा था सो नज़ारे से उठाया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like