इस से आगे तो बस ला-मकाँ रह गया - अंजुम सलीमी

Anjum Saleemiअंजुम सलीमी10 Oct 1963

3 min read · 12.4K reads

इस से आगे तो बस ला-मकाँ रह गया
ये सफ़र भी मेरा राएगाँ रह गया

हो गए अपने जिस्मों से भी बे-नियाज़
और फिर भी कोई दरमियाँ रह गया

राख पोरों से झड़ती गई उम्र की
साँस की नालियों में धुआँ रह गया

अब तो रस्ता बताने पे मामूर हूँ
बे-हदफ़ तीर था बे-कमाँ रह गया

जब पलट ही चले हो ऐ दीदा-ए-वरो
मुझ को भी देखना मैं कहाँ रह गया

मिट गया हूँ किसी और की क़ब्र में
मेरा कतबा कहीं बे-निशाँ रह गया
Anjum Saleemi
About the poet

Anjum Saleemi अंजुम सलीमी

नाम: अंजुम सलीमी अंग्रेज़ी नाम: Anjum Saleemi जन्म की तारीख: 1963 जन्म स्थान: Faislabad

View profile & all 15 Poems / Stories

More from Anjum Saleemi

  1. आईना साफ़ था धुँधला हुआ रहता था मैं - अंजुम सलीमी

    आईना साफ़ था धुँधला हुआ रहता था मैंअपनी सोहबत में भी घबराया हुआ रहता था मैं

    12.4K reads
  2. अच्छे मौसम में तग ओ ताज़ भी कर लेता हूँ - अंजुम सलीमी

    अच्छे मौसम में तग ओ ताज़ भी कर लेता हूँपर निकल आते हैं परवाज़ भी कर लेता हूँ

    12.4K reads
  3. बुझने दे सब दिए मुझे तनहाई चाहिए - अंजुम सलीमी

    बुझने दे सब दिए मुझे तनहाई चाहिएकुछ देर के लिए मुझे तनहाई चाहिए

    12.4K reads
  4. चला हवस के जहानों की सैर करता हुआ - अंजुम सलीमी

    चला हवस के जहानों की सैर करता हुआमैं ख़ाली हाथ ख़ज़ानों की सैर करता हुआ

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-विरासत पा लेने से नाम नहीं चल सकता - अंजुम सलीमी

    दर्द-ए-विरासत पा लेने से नाम नहीं चल सकताइश्क़ में बाबा एक जनम से काम नहीं चल सकता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like