तुम को भुला रही थी कि तुम याद आ गए - अंजुम रहबर

Anjum Rehbarअंजुम रहबर17 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

तुम को भुला रही थी कि तुम याद आ गए
मैं ज़हर खा रही थी कि तुम याद आ गए

कल मेरी एक प्यारी सहेली किताब में
इक ख़त छुपा रही थी कि तुम याद आ गए

उस वक़्त रात-रानी मिरे सूने सहन में
ख़ुशबू लुटा रही थी कि तुम याद आ गए

ईमान जानिए कि इसे कुफ़्र जानिए
मैं सर झुका रही थी कि तुम याद आ गए

कल शाम छत पे मीर-तक़ी-मीर की ग़ज़ल
मैं गुनगुना रही थी कि तुम याद आ गए

अंजुम तुम्हारा शहर जिधर है उसी तरफ़
इक रेल जा रही थी कि तुम याद आ गए
Anjum Rehbar
About the poet

Anjum Rehbar अंजुम रहबर

अंजुम रहबर का जन्म मध्य प्रदेश के गुना जिले में हुआ था। उन्होंने उर्दू साहित्य में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। रहबर ने 1977 में मुशायरों और कवि सम्मेलनों में भाग लेना शुरू किया और कई राष्ट्रीय टेलीविजन चैनलों के लिए पाठ किया। Anjum Rehbar was born in Guna d…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like