तुम अपनी बेटियों को... - अंजना संधीर

Anjana Sandhirअंजना संधीर1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

तुम अपनी बेटियों को
इन्सान भी नहीं समझते
क्यों बेच देते हो अमरीका के नाम पर?

खरीददार अपने मुल्क में क्या कम हैं कि...
बीच में सात समुंदर पार डाल देते हो?
जहाँ से सिसकियाँ भी सुनाई न दे सकें
डबडबाई आँखें दिखाई न दे सकें
न जहाँ तुम मिलने जा सको
न कोई तुम्हें कुछ बता सके

कभी वापस आएँ भी तो
लाशें बने शरीर... जिन पर गहने और
मंहगे कपड़े पड़े हों...!
तुम्हारी शान बढ़ाएँ और तुम्हारे पास भी
बिना रोये लौट जाएँ

उसी सोने के पिंजरे में
जहाँ अमरीका की कीमत
मज़दूरी से भी चुकता नहीं होती !
Anjana Sandhir
About the poet

Anjana Sandhir अंजना संधीर

जन्म :1 सितंबर 1960, रुड़की (उत्‍तराखंड) भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता कविता संग्रह : तुम मेरे पापा जैसे नहीं हो, धूप छाँव और आँगन, बारिशों का मौसम सम्मान : गुजरात उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार, गुजरात हिन्दी साहित्य अकादमी पुरस्कार, तुलसी सम्मान, अदिति साहित्य…

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like